माँ का बुलावा आया है श्रद्धा का दीप जलाया है

  • Maa Ka Bulava Aaya Hai Shradha Ka Deep Jalaya Hai

माँ का बुलावा आया है, भटकी राह को पाया है,
तेरे दर पे आकर माँ, मैंने खुद को पाया है।

जय माँ दुर्गा, जय माँ भवानी,
जय जगदम्बे मेरे,
हाँ… जय माँ दुर्गा !

माँ का बुलावा आया है, श्रद्धा का दीप जलाया है,
तेरी कृपा की छाया ने, हर संकट दूर भगाया है,
तेरे हांथो में त्रिशूल सजे, तेरी आँखों में तेज अपार,
तेरी शक्ति से जग चले, तू हीं सृष्टि का आधार,
तेरी ममता में शक्ति है माँ, तेरी करुणा में संसार,
तेरे चरणों में शीश झुकाकर, मिट जाए हर अंधकार ,
तेरी भक्ति का दीप जले तो, रौशन हो हर घर परिवार,
माँ का बुलावा आया है, श्रद्धा का दीप जलाया है,
तेरी कृपा की छाया ने, हर संकट दूर भगाया है।

जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा !

जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा !

जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा !

तेरी लाल चुनर की छाया, भाग्य हमारा जगमगाये,
तेरे आँचल की ठंडी छुवन, मन का हर संताप मिटाये,
तेरी गोद में सिर रख दूँ तो, सारा जग छोटा लग जाये,
तेरी ममता की मीठी धारा, सुखी रग रग हरियाये,
तेरे चरणों की धुल हीं माँ, जीवन को पावन बनाये,
माँ का बुलावा आया है, श्रद्धा का दीप जलाया है,
तेरी कृपा की छाया ने, हर संकट दूर भगाया है।

जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा !

और इस भजन का भी अवलोकन करें: जैसे तू रखे वैसे रह लेंगे माँ

तेरी गोद में सुकून मिले माँ, तेरी आँचल में शांति,
तेरे दर की राज से बढ़कर, नहीं कोई धन विभूति,
तेरी कृपा की वर्षा बरसे, हर जन जीवन पाए,
तेरे नाम की महिमा गाकर, हर दिल झूम उठे,
तेरी ममता का साया हीं माँ, सबसे बड़ा सहारा है,
माँ का बुलावा आया है, श्रद्धा का दीप जलाया है,
तेरी कृपा की छाया ने, हर संकट दूर भगाया है। ,
माँ का बुलावा आया है, भटकी राह को पाया है,
तेरे दर पे आकर माँ, मैंने खुद को पाया है।

जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा,
जय माँ दुर्गा, जय माँ दुर्गा !


मिलते-जुलते भजन...