माँ तू ही संभाले परिवार मैंने किया तेरे हवाले

  • Maa Tu Hi Sambhale Pariwar Maine Kiya Tere Hawale

माँ तू ही संभाले तू ही संभाले
परिवार मैंने किया तेरे हवाले

तू ही संभाले, तू ही बिगड़े
परिवार मैंने किया तेरे हवाले

डर से तुम्हारे अब नहीं जाऊं
बोझ है सिर पे, दब नहीं जाऊं

मेरा बोझ थोड़ा सा आके उठा ले
माँ तू ही संभाले, तू ही संभाले मुझे माँ

तेरे सिवा कोई आस नहीं है
दुनिया पे विश्वास नहीं है

मतलबी ज़माना तो मतलब निकाले
माँ तू ही संभाले, तू ही संभाले मुझे माँ

चारों ओर है जग का मेला
फिर भी ये लगता मैं हूँ अकेला

हर तरफ़ हैं बादल माँ काले-काले
तू ही संभाले, तू ही संभाले मुझे माँ

तूफ़ानों से दीपक हारा
करदे करिश्मा, दे के सहारा

कटे हर मुसीबत, हर नज़र जो डाले
तू ही संभाले, तू ही संभाले मुझे माँ
परिवार मैंने किया तेरे हवाले

माँ तू ही संभाले, तू ही संभाले
तू ही संभाले, तू ही संभाले मुझे माँ

मिलते-जुलते भजन...