तेरे चरण की धूलि माथे पे मैं रख दू

  • Tere Charan Ki Dhuli Mathe Pe Main Rakh Du

तेरे चरण की धूलि माथे पे मैं रख दू ,
शेरावाली माता नाम तेरा जप लू,
तेरे चरण की धूलि माथे पे मैं रख दू ।।

मैं सेवक तू मियां नाव की तू है खवाइयाँ,
नैया पार लगा दे मन के दोष मिटा दे,
फूल तेरी ममता के दामन में भर लू,
शेरावाली माता नाम तेरा जप लू।।

दुनिया ने ठुकराया पापी कह के भुलाया,
तू न मुझे ठुकराना अपना भक्त बनाना,
इतना अवसर देना सेवा तेरा कर लू,
शेरावाली माता नाम तेरा जप लू।।

सांसे आये जाए तेरे कर्म से माँ,
तुझको नहीं भुला हु बोलू कसम से माँ,
अमृत तेरे दर का थोड़ा सा मैं चख,
शेरावाली माता नाम तेरा जप लू।।

मिलते-जुलते भजन...