मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए

  • Maiya Tere Charano Ki Gar Dhul Jo Mil Jaye

मैया तेरे चरणों की, अम्बे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,

सच कहता हूँ मेरी, तकदीर बदल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,

एक बूँद जो मिल जाए, दिल की कली खिल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाउँ,
उतना ही मचलता है,
मैया तेरे चरणों की….

नज़रों से गिराना ना,
चाहे लाख सज़ा देना,


नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है सम्भल पाए,
मैया तेरे चरणों की….

मैया इस जीवन में,बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,मेरी जान निकल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

मिलते-जुलते भजन...