होली आयी होली आयी होली आयी रे

  • Holi Aayi Holi Aayi Holi Aayi Re

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
ज्ञान भक्ति प्रेम रंग फूल लाई रे
रंगीली होली आई रे अनोखी होली आई रे

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
ज्ञान भक्ति प्रेम रंग फूल लाई रे
रंगीली होली आई रे अनोखी होली आई रे

खेलूंगी श्याम तुम संग होली
जग वालो की सह लुंगी बोली
घर में सच सच बोल आई रे

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
रंगीली होली आई रे अनोखी होली आई रे

झांझ मजीरा बजाऊंगी डफाली
नाचूंगी होली में होकर पगली
लाज का घूघट खोल आई रे

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
रंगीली होली आई रे सजीली होली आई रे

कोई नहीं इस जग में हमारा
पकड़ा है प्रभु चरण तुम्हारा
शंख चक्र धरन कर आई रे

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
रंगीली होली आई रे अनोखी होली आई रे

करुणा कर रंगदो मेरा तन्न मन
बीत ना जाये जीवन फागुन
तुम संग नाता जोड़ आई रे

होली आयी, होली आयी, होली आयी रे
ज्ञान भक्ति प्रेम रंग फूल लाई रे
रंगीली होली आई रे अनोखी होली आई रे
सजीली होली आई रे

मिलते-जुलते भजन...