हर रात्रि शिवरात्रि है

  • Har Ratri Shivratri Hai

तीन लोक के मालिक शिव है, इस दुनिया के चालक शिव है-०२
शिव है रस्ता शिव है मंजिल, हम तो मामूली यात्री हैं,
हर दिन शिव का दिन है वन्दे, हर रात्रि शिव रात्रि है-०३

बारिश की टिप टिप में शंकर, पत्तों की खड़ खड़ में शंकर,
देश विदेश शहर गांव में, बसते हैं घर घर में शंकर-०२
तू हीं तो मेरी पहली उम्मीद, और तू हीं सहारा आखिरी है,
हर दिन शिव का दिन है वन्दे, हर रात्रि शिव रात्रि है-०४

और इसे भी देखें: मैं भी शंकर हो गया

तन में शंकर मन में शंकर, मेले में शंकर वन में शंकर-०२
देखने वाली आँख जो होवे, दीखते हैं कण कण में शंकर-०३

जीवन मरण के दाता शंकर, साँसे है सबकी चलाता शंकर,
रविराज से हंसराज से, खुद है भजन बनवाता शंकर-०२
राजा बना के रखा है शिव ने, करते हम उसकी चाकरी है,
हर दिन शिव का दिन है वन्दे, हर रात्रि शिव रात्रि है-०४

हर दिन शिव का दिन है वन्दे,
हे ए ए ए…
हो ओ ओ ओ…
हर दिन शिव का दिन है वन्दे, हर रात्रि शिव रात्रि है-०३


मिलते-जुलते भजन...