दुःख संकट से मुक्ति मिलेंगी

  • dukh sankat se mukati milegi

दुःख संकट से मुक्ति मिलेंगी,
जन्म सफल हो जायेगा,
साईं साईं जपले बंदे,
बाबा तुझे बचाए गा,

सांसो की माला पे रतले तू शिर्डी वाले का नाम,
व्याकुल मन को चैन मिले गा आये गा तुझको आराम,
कोई बला कोई आपति तेरे नज़दीक ना आयेगी,
साईं नाम रतन हर दुःख से तुझे बचाएगी ,
साथ तेरे मैं रहू सदा तू जब जब ध्यान लगाएगा,
साईं साईं जपले बंदे बाबा तुझे बचाए गा,

कदम कदम पे उसको सहारा देंगे शिर्डी के बाबा,
सामने उसके कभी न आएगी दुविदा,
रोशनी खुशबु फूल कलि साईं के कदम को चूमे गी,
ख़ुशी के मारे सांगत भी साईं के भजन में झूमे गी,
साईं पालकी जो अपने कंधे पे उठा के जायेगा,
साईं साईं जपले बंदे बाबा तुझे बचाए गा,

ना कोई पहचान सका साईं एसा भोला भला है,
कोई कहे अल्लहा का बन्दा कोई कहे नन्द का लाला है,
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई सुन लो सबक साईं का है,
राम रहीम का नाता है रिश्ता भाई भाई भाई का है,
अब तो बंदे तोबा कर तू मुह उसको कैसे दिखाए गा,
साईं साईं जपले बंदे बाबा तुझे बचाए गा,

मिलते-जुलते भजन...