चली जा रही है किनारे किनारे

  • chali jaa rahi hai kinare kinare

चली जा रही है किनारे किनारे,
मेरी नाव साई जी तेरे सहारे,

ज़ेहन में भी तू है जुबा पे भी तू है,
मेरे सपनो के आशिया में भी तू है,
मेरी धड़कने बस तुझे ही पुकारे,
मेरी नाव साई जी बस तेरे सहारे..

दिया तूने जितना ये तेरा कर्म है,
तेरी किरपा से ही मेरे दम में दम है
मेरी सांसे चलती है तेरे सहारे,
चली जा रही है किनारे किनारे…

तेरा दास हु मैं मैं तेरा भिखारी,
तू मेरा है बाबा मैं तेरा पुजारी,
पड़ा हु शरण में खड़ा तेरे द्वारे,
चली जा रही है किनारे किनारे…..

मिलते-जुलते भजन...