मैं आया शरण में तेरी

  • main aaya sharn me teri

मैं आया शरण में तेरी आज बिगड़ी बना दो मेरी,
मेरे साईं मेरी अर्ज सुन लो सोई किस्मत जगा दो मेरी,
मैं आया शरण में तेरी,

भद किस्मत हु मैं गमो का सताया,
चल के तुम्हारे दर पे हु आया,
दूर मुश्किल करो मेरी महिमा गाता रहू तेरी,
मेरे साईं मेरी अर्ज सुन लो सोई किस्मत जगा दो मेरी,
मैं आया शरण में तेरी,

जिस ने तेरा नाम पुकारा उसको दिया है तूने सहारा,
सारे संकट हरो मेरे द्वारे आया हु साईं तेरे,
बीच मझधार में हु फसा भाग्यजगा दो मेरे,
मैं आया शरण में तेरी,

दास हुआ है तेरे नाम का दीवाना जाने है दुनिया जाने ज़माना,
पूरी करदो तुम आशा मेरी जोत जगाऊ बाबा तेरी,
जीवन अपना साईं मेरे भगती में बिताऊ तेरी,
मैं आया शरण में तेरी,

मिलते-जुलते भजन...