साई तेरी लीला

  • sai teri leela

साई तेरी लीला तो सबने है जानी,
फकीरी का राजा साई बात सबने मानी,

साई तूने दीपक भी पानी से जलाये,
हर कोई लीला तेरी देखने को आये,
मनाई दिवाली तूने साई सुहानी,
तेरे हाथो में साई जादू का पानी,
साई तेरी लीला तो सबने है जानी,
फकीरी का राजा साई बात सबने मानी,

भक्ति से साई उसने तुझको रिजया,
लक्ष्मी को साई तूने अपना बनाया,
नो रूप थे उसके भक्ति में साई,
नो सिक्के फेके तूने बात ये बताई,
साई तेरी लीला तो सबने है जानी,
फकीरी का राजा साई बात सबने मानी,

रोग तूने कतया का साई भगाया,
पीड़ा को हर के उसको बचाया,
मयंक ही लीला तेरी सब को सुनाये,
साई नाम जपने से रोग मिट जाये
साई तेरी लीला को सबने है जानी
फकीरी का राजा साई बात सबने मानी,

मिलते-जुलते भजन...