जश्ने साईं का बुलावा माई का
जश्ने साईं का बुलावा माई का ,
नाचो गाओं ख़ुशी मनाओ आया मेला साई का,
जश्ने साईं का बुलावा माई का ,
माँ और साई एक है बंदे,
सबके बिगड़े काम है करते,
तुम भी आके अर्जी लगाओ दरबार लगा है साई का,
जश्ने साईं का बुलावा माई का ,
सुना है बाबा कष्ट मिटाते,
माँ नाम से दुःख मिट जाते,
आके जलवा देख तू बंदे द्वार खुला है साई का,
जश्ने साईं का बुलावा माई का ,
साई मात पिता बन जाना,
दुखो को तुम दूर भगाना,
कलयुग के तुम अवतारी हो असर मेरे साई का,
जश्ने साईं का बुलावा माई का ,
