उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती-०२
ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती,
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे वन्दे मातरम,
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे मातरम।
रगो में तेरे बह रहा है,
खून राम श्याम का-०३
जगत गुरु गोविन्द और,
राजपूती शान का-०३
तू चल पड़ा, तो चल पड़ेगी साथ तेरे भारती,
ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती,
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे वन्दे मातरम
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे मातरम।
और इसे भी देखें: चाँद तारों सा है देश मेरा
है शत्रु दनदना रहा,
चहु दिशा में देश की-०३
पता बता रही हमें,
किरण किरण दिनेश की-०३
वो चक्रवर्ती विश्व विजय मातृ भूमि हारती,
ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती,
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे वन्दे मातरम,
वन्दे वन्दे मातरम, वन्दे मातरम।
उठा कदम बढ़ा कदम,
कदम कदम बढ़ाये जा-०३
कदम कदम पे दुश्मनों के,
धड़ से सर उड़ाए जा-०३
उठेगा विश्व हाथ जोड़ करने तेरी आरती,
ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती-०३
