अपना हिन्द
सबसे बढ़के अपना वतन है,
अपनी वर्दी अपना धरम है,
अपनी सरहद की रखवाली पहला फर्ज हमारा है,
अपना हिन्द ये अपना देश ये अपनी जान से प्यारा है, अपना हिन्द ये-०२
सबसे बढ़के अपना वतन है,
अपनी वर्दी अपना धरम है।
इसकी खातिर मर जाएंगे, हर दुश्मन से टकराएंगे,
इसपर नजर गड़ायेगा जो, सबक उसे हम सिखलायेंगे,
अपनी सरहद की रखवाली पहला फर्ज हमारा है,
अपना हिन्द ये अपना देश ये अपनी जान से प्यारा है, अपना हिन्द ये-०२
सबसे बढ़के अपना वतन है,
अपनी वर्दी अपना धरम है।
प्यार तेरा है दौलत मेरी,
साथ तेरा है ताकत मेरी,
तेरी आँखे कभी ना भीगे,
बस इतनी है चाहत मेरी,
हँस के विदाई दे तू मुझको,
अब सरहद ने पुकारा है,
अपना हिन्द ये अपना देश ये अपनी जान से प्यारा है, अपना हिन्द ये-०२
सबसे बढ़के अपना वतन है,
अपनी वर्दी अपना धरम है।
और इसे भी देखें: चाँद तारों सा है देश मेरा
धन्य हुए यह अवसर पाके,
देश पे अपनी जान लुटाके,
जिस्म तिरंगे में लिपटा है,
नम है सारे देश की आँखे,
चिता की लपटे नहीं है ये,
कुर्बानी का उजियारा है,
अपना हिन्द ये अपना देश ये अपनी जान से प्यारा है, अपना हिन्द ये-०२
सबसे बढ़के अपना वतन है,
अपनी वर्दी अपना धरम है।
