साईं नाम वाली लगन लगा दे

  • sai naam wali lagan laga de

साईं नाम वाली लगन लगा दे बना दे मोहे दीवाना,
कोई भगती की मदिरा पिला दे बना दे मोहे दीवाना,

बन के दीवाना सारी दुनिया बेसार दू,
चरणों में साईं के मैं जीवन गुजार दू ,
बेकारारियो को चैन दिला दे बना दे मोहे दिवाना,
साईं नाम वाली लगन लगा दे

भेद न समज पाऊ नफे नुक्सान का,
अंतर मैं भूल जाऊ मान अपमान का,
अद्भुत अलख जगा दे बना दे मोहे दीवाना,
साईं नाम वाली लगन लगा दे

साईं मेरे नैनो साईं ही जुबान पे,
साईं ही जुबान पे साईं ही जुबान पे,
मोहर लगा दे ऐसे दिलो और जान पे,
साईं नाम धुन कानो मे वसा दे बना दे मोहे दीवाना,
साईं नाम वाली लगन लगा दे

मिलते-जुलते भजन...