साई की नगरी परम् अति सुंदर

  • sai ki nagari param ati sunder

साई की नगरी परम् अति सुंदर जहाँ कोई जान न पावे
चाँद सूरज जहाँ पवन न पानी, को सन्देश पहुचावे
दर्द ये साईं को सुनावे .. .

आगे चलों पन्थ नही सूझे, पीछे दोष लगावे
केहि विधि ससुरे जाऊं मोरि सजनी बिरहा जोर जरावे
बिषय रस नाच नचावे …

बिनु सद्गुरु अपनों नहीं कोऊ जो ये राह बतावे
कहत कबीर सुनो भाई साधो सुपनन पीतम पावे
तपन जो जिय की बुझावे

मिलते-जुलते भजन...