प्रथम निमन्त्रण आपको गजानन सरकार
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो ,
करलो बिनती स्वीकार
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो
करलो विनती स्वीकार
सब देवों में सबसे पहले होती तेरी ही पूजा – 2
तीनों लोकों में नहीं देखा देव तुमसा और दूजा – 2
प्रभु जल्दी जल्दी आ जाओ हो मूसक के सवार – 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार….
निर्बल को बल देने वाले कोडिन को देते काया – 2
यम कुबेर दिग्पालों ने भी भेद तुम्हारा ना पाया – 2
तेरी तीन लोक में महिमा गूंजे है जय जयकार – 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार…
रिद्धि और सिद्धि के दाता आकर मान बढ़ा जाओ – 2
प्रेम भाव से करें प्रार्थना आकर भोग लगा जाओ – 2
क्या सोच रहे मनमोजी अब कैसा सोच विचार – 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो
करलो बिनती स्वीकार