गोविंद चले आते हैं
भक्तों का दुःख सह नहीं पाते, व्याकुल हो जाते हैं,
हाथ पकड़ के भव सागर से पार लगाते हैं,
सच्चे मन से श्रद्धा से जब भक्त बुलाते हैं,
गोविंद चले आते हैं, गोपाल चले आते हैं-०२
कर दे समर्पण चरणों में जो, हर दम उसके साथ हैं वो,
भक्त कभी जब संकट में हो, बांह पकड़ के चलते हैं वो,
द्रौपदी से जाकर पूछो, जब हाथ उठाते हैं,
गोविंद चले आते हैं, गोपाल चले आते हैं-०२
और इस भजन को भी देखें: जो पास तेरे वही है तेरा
भाव के भूखे हैं करूणानिधि, बिन बोले हीं समझ जाते हैं,
कर्म प्रधान जगत की रचना, भक्तों के मन में बस जाते हैं,
ध्रुव प्रह्लाद अगर गजराज कहीं घिर जाते हैं,
गोविंद चले आते हैं, गोपाल चले आते हैं-०४
