बेटी तो वो चिड़िया जिसे

  • beti to vo chidiya jise

बेटी तो वो चिड़िया जिसे इक दिन उड़ ही जाना है
लेकर केवल दाना पानी गाती मधुर तराना है

पंख हैं कोमल फिर भी सबसे ऊंचा उड़ना चाहे वो
पांव हैं छोटे फिर भी सबसे आगे बढ़ना चाहे वो
छूना है आकाश ये सारा इसने मन में ठाना है

ये जननी है राम कृष्ण और संतो पीर फकीरों की
ये तो बहन है भगत सिंह और बिस्मिल जैसे वीरों की
वेद पुराण सभी ने इसको देवी तुल्य माना है

मिलते-जुलते भजन...