कमाओ हीरा या मोती

  • kamo heera ya moti

कमाओ हीरा या मोती
कफ़न में जेब नहीं होती.

चाहे खाओ छप्पन व्यंजन ,
चाहे खाओ रूखी और लवण ,
भूख सब एक ही सी होती .
कफ़न में जेब नहीं होती.

चाहे लगाओ मखमल का बिस्तर ,
चाहे सो जाओ ऊपर पत्थर ,
नींद सब एक ही सी होती
कफ़न में जेब नहीं होती.
कमाओ हीरा या मोती
कफ़न में जेब नहीं होती.

मिलते-जुलते भजन...