बदलेगी किस्मत की लेख चुनरी

  • badlegi kismat ki lekh chunari

इक बार उढ़ा कर तो देख चुनरी
बदलेगी किस्मत की लेख चुनरी

हलकी भारी की तू चिंता मिटा दे
जैसी समायी हो वैसी उढ़ा दे
मैया को कर दे तू भेंट चुनरी
बदलेगी किस्मत की लेख चुनरी

देखा है उनको भी चुनरी उढ़ाते
इक वक़्त खाकर जो जीवन बिताते
उनको बना गयी है सेठ चुनरी
बदलेगी किस्मत की लेख चुनरी

इक बार उढ़ा कर तो देख चुनरी
बदलेगी किस्मत की लेख चुनरी

मिलते-जुलते भजन...