चख ले राम रसायन प्यारे
चख ले राम रसायन प्यारे-०२
राम नाम की महिमा ऐसी-०२
कष्ट मिटेंगे सारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०२
मंगल रूप अमंगल हारी,
त्रिभुवन रंजक अवध बिहारी-०२
कृपा सिंधु करुणा निधान को-०२
भजते ऋषि मुनि सारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०२
राम दीन दुखियों के त्राता ,
सबके रक्षक सबके दाता-०२
राम भक्ति की नैया ऐसी-०२
भव सागर से तारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०२
और इस भजन का भी अवलोकन करें: भज मन राम चरण सुखदाई
सिया राम मय सब जग जानी,
हम अबोध है हम अज्ञानी-०२
रघुकुल नंदन प्रेम भक्ति से,
हे रघु नंदन प्रेम भक्ति से,
भर दो ह्रदय हमारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०२
राम नाम की महिमा ऐसी-०२
कष्ट मिटेंगे सारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०३
राम नाम की महिमा ऐसी,
कष्ट मिटेंगे सारे-०२
चख ले राम रसायन प्यारे-०४
