राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं,
ये ख़ुशी के हैं या गम के बस तुझसे कहतें है,
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं।
जब देखती हूँ छवि तेरी मनमोहिनी सूरत,
भूल जाती हूँ मैं सारे जहां की हर जरुरत,
तेरा नाम जब जपती हूँ तो ऐसा लगता है,
जैसे बरसों के प्यासे को कोई सागर दे दे,
मेरे सूखे हुए नैन अब यही कहतें हैं,
की राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं,
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं-०२
और इस भजन का भी आनंद लें : मेरी श्यामा प्यारी
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं,
ये ख़ुशी के हैं या गम के बस तुझसे कहतें है।
कभी सोचो कैसे तुमने वो विरह सहा होगा,
जब श्याम तुम्हें छोड़ मथुरा चला गया होगा,
तुम्हारे उस दर्द को जब याद करती हूँ मैं,
तो मेर ये छोटा सा दिल भर आता है राधे,
मेरे ख्वाब तेरे घाव में आराम लेते हैं,
तभी तो तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं।
ये आंसू बस तुम्हारे लिए है राधे,
इनमे मेरा कुछ भी नहीं, सब तुम्हारा है।
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं,
ये ख़ुशी के हैं या गम के बस तुझसे कहतें है,
राधे तुझे देखकर मेरे अश्क़ बहते हैं।

