आई है देव दिवाली
रे भक्तों आई है देव दिवाली,
लेके दीपों की थाली, काशी नगरीया में आओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे,
रे भक्तों आई है देव दिवाली,
लेके दीपों की थाली, काशी नगरीया में आओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे।
कार्तिक मास के पूर्णिमा की देखो रात सुहानी,
देखो रात सुहानी,
स्वर्ग से भी सुन्दर लागे तीर्थों की ये रानी,
तीर्थों की ये रानी,
कार्तिक मास के पूर्णिमा की देखो रात सुहानी,
देखो रात सुहानी,
स्वर्ग से भी सुन्दर लागे तीर्थों की ये रानी,
तीर्थों की ये रानी,
रे भक्तों काशी की बात निराली,
मिलती सबको खुशहाली,
आके भक्तों खुशियां ले जाओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे,
रे भक्तों आई है देव दिवाली,
लेके दीपों की थाली, काशी नगरीया में आओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे।
और इसे भी देखें: दीप जलाएं भाग्य जगाएं आई देव दिवाली
त्रिपुरासुर की देखो इस दिन शिव ने बध किया था,
शिव ने बध किया था,
देव गणों ने काशी आके शिव आशीष लिया था,
शिव आशीष लिया था,
त्रिपुरासुर की देखो इस दिन शिव ने बध किया था,
शिव ने बध किया था,
देव गणों ने काशी आके शिव आशीष लिया था,
शिव आशीष लिया था,
रे भक्तों काशी की पावन भूमि आके देवों ने चूमी,
भक्तों शिव के गुण तुम भी गाओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे,
रे भक्तों आई है देव दिवाली,
लेके दीपों की थाली, काशी नगरीया में आओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे।
काशी घाट पे जगमग जगमग दीपों की कतारें,
दीपों की कतारें,
घूम लो चाहे सारी दुनिया ऐसे नहीं नज़ारे,
ऐसे नहीं नज़ारे,
काशी घाट पे जगमग जगमग दीपों की कतारें,
दीपों की कतारें,
घूम लो चाहे सारी दुनिया ऐसे नहीं नज़ारे,
ऐसे नहीं नज़ारे,
शिव की ये है नगरीया न्यारी,
मिटती है विपदा सारी,
आ के जीवन तुम भी सजाओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे,
रे भक्तों आई है देव दिवाली,
लेके दीपों की थाली, काशी नगरीया में आओ रे,
ओ भक्तों देवों के दर्शन पाओ रे-०४






