मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
तुम हो बड़े बलवान प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ।।
मैंने सुना है तुमने यहाँ पे लाखों के दुःख टाले
मेरा दुःख भी टालो तो जानूं चक्र सुदर्शन वाले
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
मुझपे धरो कुछ ध्यान प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ।।
तुमको दयालु अपना समझके मैंने आज पुकारा
मुझ निर्बल के हाथ पकड़ लो दे दो नाथ सहारा
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
मैं भी तुम्हारी संतान प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ।।