|

चढ़ चले पुष्पक विवान राम आवे अयोध्या की ओर

  • Chadh Chale Pushpak Viman Ram Aawe Ayodhya Ki Or

हाथ लिए धनुष वान
चढ़ चले पुष्पक विवान
संग सिया लखन राम
आवे अयोध्या की और राम आवे अयोध्या की और

धर्म की ध्वजा लिए हनुमान चले साथ में,
विजय निशान राम सेना के हाथ में
सूरज की किरणों में स्वतंत्रता समाई है
बीत गई रात भई भोर
राम आवे अयोध्या की ओर

अंत हुआ बरसों के इन्तजार का
नष्ट हुआ राज घोर अन्धकार का,
दीप जले कोटि कोटि सरयू के किनारे
मच रहा गली गली में शोर
राम आवे अयोध्या की ओर

मिट गया कलंक दुरा चारियो के नाम का
बन रहा विशाल धाम भगतो के राम का
सत्ये की विजय का रच दिया इतहास है
रोक लो बजुयो में जोर
राम आवे अयोध्या की ओर

मिलते-जुलते भजन...