आया है करवा चौथ का दिन

  • Aaj Hai Karwa Chauth Ka Din

आया है करवा चौथ का दिन
झूमो नाचो गाओ सहेली
आज साजन से होगा मिलन
झूमो नाचो गाओ सहेली

पूजा गोरा सती माँ की करलो
मांग अपनी सिन्धुर से भरलो
काला कजरा लगा के नैन
झूमो नाचो गाओ सहेली

ज्योत माँ की जला कर के घी की
लम्भी मांगो उमर अपनी पी की
शुभ महूरत और शुभ है लगन
झूमो नाचो गाओ सहेली

तारो वाली चुनर सिर पे
ओडो पी के हाथो से
व्रत अपना तोड़ो
राजा अनाडी लिखे भजन
झूमो नाचो गाओ सहेली

आया है करवा चौथ का दिन
झूमो नाचो गाओ सहेली
आज साजन से होगा मिलन
झूमो नाचो गाओ सहेली

मिलते-जुलते भजन...