मैया जी तेरा जगराता झूमे भगत प्यारे

  • maiya ji tera jagrata jhume bhagt pyaare

ढोलक बाजे छैना बाजे,
बाजे ढोल नगाड़े मैया जी तेरा जगराता झूमे भगत प्यारे,

गंगा जल से धो कर अंगना तेरा ध्यान लगाया,
रंग बिरंगे फूलो के संग सूंदर भवन सजाया,
दूर करो अब दुरी दाती करदो आशा पूरी दाती,
आ रहे खूब नजारे,
मैया जी तेरा जगराता झूमे भगत प्यारे,

आज गणेश मना के दाती तेरी ज्योत जलाई,
हो गया शुरू तेरा जगराता मस्ती खूब है छाई,
भगत प्यारे भेटे गाये झूमे नाचे ख़ुशी मनाये,
लेते अज़ाब नजारे मैया जी तेरा जगराता झूमे भगत प्यारे,

ढोलक चिंता छैना बाजे हो गया मन मत वाला,
मस्त मलंगा के संग नाचे करमा रोपड़ वाला,
दर्शन दीदार दिखाओ दाती अब न देर लगाओ दाती,
आ रहे खूब नजारे मैया जी तेरा जगराता झूमे भगत प्यारे,

मिलते-जुलते भजन...