हेल्लो हाय छोड़िए जय माता दी बोलिए

  • hello hai chodiye jai maata di boliye

हेल्लो हाय छोड़िए जय माता दी बोलिए।
टाटा बाय छोड़िए जय माता दी बोलिए॥

मैया का दर सब से सुन्दर सबसे प्यारा धाम है,
जगदम्बे माता का जग में सबसे ऊँचा नाम है।
इस से नाता जोडीये, जय माता दी बोलिए॥

एक बार जो सच्चे मन से माँ का नाम धयाए गा,
भोली भाली मैया से वो मन चाहा फल पायेगा।
झूठे बंधन तोडिये, जय माता दी बोलिए॥

मैया जी के नाम की महिमा जिस जिस ने भी गई है,
मैया जी के दिल में उसने अपनी जगह बनायी है।
दिल ना मेरा तोडिये, जय माता दी बोलिए॥

जी जी सब छोड़ो बोलो जय माता दी,
जितने भी हैं माँ के प्यारे भक्तो बोलो जय माता दी।

मिलते-जुलते भजन...