शत शत वंदन गौरी नंदन
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०२
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०२
विद्या वारिधि विघ्न विनाशक,
प्रथम पूज्य हो मंगल दायक,
सिर पर रख दो वरद हस्त,
प्रभु पूजन करो स्वीकार गजानन,
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०२
और इस भजन का भी अवलोकन करें: आयो रे गणपति बप्पा
पंच देव में अग्रगण्य प्रिय,
रिद्धि सिद्धि के हो मनभावन,
गणाधीश हैं वरद विनायक,
महिमा अपरम्पार गजानन,
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०२
एक दन्त शुभ गुण कानन,
गौरी लालन मूषक वाहन,
माता पिता के श्री चरणों में,
पाया सब संसार गजानन,
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०२
भालचंद्र शशि वरन चतुर्भुज ,
अंकुश पाश सुशोभित हस्तम,
कृपा करो हे महाकाय हो,
विघ्न रहित परिवार गजानन,
शत शत वंदन गौरी नंदन,
वंदन बारंबार गजानन-०४
